फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल से हाथ मिला आरकॉम बनेगी देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी

Thu, 15 Sep 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अनिल अंबानी
विज्ञापन
अनिल अंबानी की अगुवाई वाली  रिलायंस कम्‍युनिकेशन्स और मैक्‍सिस ग्रुप की एयरसेल के बीच मर्जर हो गया है। आरकॉम के बोर्ड ने इस मर्जर को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस मर्जर के बाद आरकॉम देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बन गयी है।

जानकार इस मर्जर को रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद ग्राहकों के जियो के साथ जाने को लेकर मचे कौतुहल के नतीजे के तौर पर देख रहे हैं। गौरतलब है कि रिलायंस जियो अनिल के बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी है।
Trending Videos

दोनों में होगी बराबर की हिस्सेदारी

मोबाइल
विलय के बाद बनने वाली कंपनी में आरकॉम व एयरसेल की एमसीबी दोनों की बराबर की हिस्सेदारी होगी।

निदेशक मंडल में भी दोनों की बराबर की भागीदारी होगी। नई कंपनी के प्रबंधन का काम देखने के लिए स्वतंत्र लोगों की एक टीम बनाई जाएगी जिसपर निदेशक मंडल की निगरानी होगी।

पिछले साल नवंबर में दोनों कंपनियों ने अपने विलय की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

स्पेक्ट्रम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी

मोबाइल टॉवर
इस विलय से आरकॉम की 20000 करोड़ रुपये का कर्ज कम हो जाएगा। वहीं एयरसेल के कर्ज में 4000 करोड़ रुपये की कमी आएगी। रिलायंस के मुताबिक विलय के बाद की कंपनी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी होगी जिसकी संपदा 65000 करोड़ रुपये की होगी और जिसका नेट वर्थ 35000 करोड़ रुपये का होगा।  

स्पेक्ट्रम रखने के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी। दोनों कंपिनयों के विलय से बनने वाली कंपनी के पास 19 करोड़ उपभोक्ता होंगे।

भारतीय एयरटेल के पास 25.1 करोड़ उपभोक्ता है वहीं वोडाफोन के पास 19.8 करोड़ तो आइडिया के पास 17.5 करोड़ उपभोक्ता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें