किसी भी दफ्तर में काम सुचारू रूप से चलाने के लिए नियोक्ता और कर्मचारी के बीच का रिश्ता काफी अहम होता है। आजकल इसी रिश्ते को और मजबूती देते हुए कंपनियों ने फ्लैक्सी ऑफिस टाइमिंग का कांसेप्ट अपना लिया है।
इस कांसेप्ट के तहत कर्मचारियों को दफ्तर आने की बाध्यता नहीं रहती है और अपनी सुविधानुसार कर्मचारी आ जा सकते हैं।
कुछ कंपनियों ने अब अटेंडेंस के लिए पंच इन और पंच आउट जैसे परंपरागत तरीकों को हटाना शुरू कर दिया है।