जनरल क्लास को छोड़कर सभी क्लास में लोअर बर्थ बुक करने पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को छूट मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि विमान में अगली कतार की सीट के लिए जैसे विमान यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है वैसे ही रेल यात्रियों को भी मनपसंद सीट के लिए ज्यादा कीमत देनी चाहिए।
समिति ने कहा है कि असुविधाजनक समय जैसे रात 12:00 बजे या सुबह 4:00 और दिन के एक बजे या शाम 5:00 बजे पहुंचने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को छूट दी जानी चाहिए।
बिजी रुट्स पर भी मुश्किलें
इसके अलावा कमिटी ने बिजी रूट्स पर लोकप्रिय ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोतरी की सिफारिश की है। यानी जिन रुट्स पर ज्यादा आवागमन लगा रहता है उन पर किराये का बोझ बढ़ेगा। बिजी रुट्स में बिहार और यूपी के रुट्स आते हैं।