फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HCL टेक: चौथी तिमाही में 22.8 फीसदी बढ़ा लाभ, इतनी रही कर्मचारियों की संख्या

Thu, 07 May 2020 12:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचसीएल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 22.8 फीसदी बढ़कर 3,154 करोड़ रुपय रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,568 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि अमेरिकी लेखा मानकों (जीएएपी) के अनुसार समीक्षावधि में उसकी आय 16.3 फीसदी बढ़कर 18,590 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,990 करोड़ रुपये था। 

9.3 फीसदी बढ़ा एकीकृत शुद्ध लाभ
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.3 फीसदी बढ़कर 11,062 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी की आय 17 फीसदी बढ़कर 70,678 करोड़ रुपये रही। इस संदर्भ में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी विजयकुमार ने कहा कि, '2019-20 हमारे लिए काफी अच्छा रहा। इस साल हमने हाल के वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है और हम लगातार चौथे साल में उद्योग का नेतृत्व करने की भूमिका में है।' 
विज्ञापन


मार्च के अंत तक 1,50,423 रही कर्मचारियों की संख्या 
वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी ने 53 बड़े सौदे किए। मार्च 2020 के अंत तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,50,423 रही। इसमें चौथी तिमाही में 1,250 नए कर्मचारी जुड़े। 

घर से कार्य कर रहे 96 फीसदी कर्मचारी
कंपनी ने बताया कि उसके वैश्विक परिचालन में काम कर रहे 96 फीसदी कर्मचारी घर से कार्य कर रहे हैं। मात्र 2.5 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस जा रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने के बाद प्रति शेयर दो रुपये अंतिम लाभांश की भी घोषणा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें