फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकने जा रही है बैटरी, टॉर्च बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी एवरेडी

Fri, 11 Jan 2019 01:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉर्च और बैटरी बनाने वाली 100 साल पुरानी मशहूर कंपनी एवरेडी बिकने जा रही है। कंपनी के प्रमोटर बी एम खेतान ने अपने 45 फीसदी शेयर में 30 फीसदी को बेचने का फैसला किया है। यह देश की सबसे बड़ी ड्राई सेल बैटरी बनाने वाली कंपनी है।    

कोटक महिंद्रा बैंक का किया चयन

विलियम्सन मैगर के स्वामित्व वाली इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए खेतान ने कोटक महिंद्रा बैंक का चयन किया है। इस खबर के आते ही शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 18 फीसदी चढ़ गया। 

इस वजह से लिया फैसला

कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उसकी बिक्री काफी सुस्त हो गई है। 1905 में यूनियन कार्बाइड इंडिया द्वारा शुरू हुई इस कंपनी को 1990 में खेतान परिवार ने खरीद लिया था। हालांकि इसके लिए खेतान परिवार को बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया से कोर्ट में काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन


300 करोड़ रुपये में एवरेडी उनकी हो गई। लेकिन अभी इसका शेयर प्राइस पिछले साल के मुकाबले आधा रह गया है और मार्केट वैल्यू 1,350 करोड़ रुपये है। एवरेडी हर साल 1 अरब 20 करोड़ से ज्यादा बैटरी और 2.5 करोड़ फ्लैशलाइट बेचती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें