फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी का भाई 50 किलो सोने की ज्वैलरी लेकर गायब, मनी लॉन्ड्रिंग करने शक

Sat, 26 May 2018 02:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपयों की हेराफेरी करके फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी का सौतेला भाई नेहल दुबई के एक सेफहाउस से 50 किलोग्राम सोने के साथ गायब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहल जिस ज्वैलरी को लेकर फरार हुआ है उसे नीरव के एक रीटेल आउटलेट से बेचने के लिए रखा गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि पीएनबी धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू होने के बाद वह फरार हो गया। ऐसे में माना जा रहा है कि उसे आशंका थी की जांच एजेंसियां दुबई पहुंच सकती हैं। 
नेहल, मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स के साथ जुड़ा हुआ था। पीएनबी धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने नेहल को अभी आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने में उसकी भूमिका भी बताई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की। 12000 पेज की चार्जशीट प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत विशेष कोर्ट में दायर की गई। ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि नीरव मोदी, उसके सहयोगियों और कारोबार के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि ईडी द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट में 24 आरोपियों में से एक नेहल भी है। 

इन पर बैंक अधिकारियों को अपनी कंपनियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक से फर्जी लेटरर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी करने के लिए बरगलाने का आरोप है। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और कारोबार के खिलाफ जल्द दूसरी चार्जशीट दायर की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें