फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनोज का टूटेगा कोक के साथ 20 साल पुराना गठबंधन, अब इस कंपनी के साथ मिलाया हाथ

Mon, 20 Aug 2018 02:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dominos
विज्ञापन

पिज्जा बनाने वाली कंपनी डोमिनोज का कोका कोला से 20 साल पुराना गठबंधन टूटने जा रहा है। अब कुछ दिन बाद से डोमिनोज के किसी भी आउटलेट पर आपको कोका कोला के कोई भी उत्पाद नहीं मिलेंगे। ऐसा निर्णय कंपनी ने अपनी लागत को कम करने के लिए लिया है। 

विज्ञापन


अब पिज्जा के साथ मिलेगा यह सॉफ्टड्रिंक

जल्द ही डोमिनोज के ग्राहकों को पिज्जा के साथ कोका कोला की जगह पेप्सी का साथ मिलेगा। कंपनी जल्द ही इसके बारे में घोषणा करने जा रही है। अभी तक पेप्सी प्रतिद्वंदी कंपनी पिज्जा हट के ग्राहकों को मिलती थी, लेकिन अब डोमिनोज के आउटलेट में भी लोगों को पेप्सी ही मिलेगी। 

इस वजह से लिया फैसला

डोमिनोज ब्रांड को चलाने वाली कंपनी जुबिलिएंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने कहा है कि हम अपने कारोबार को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं और इसके लिए एक ऐसे ब्रीवरेज पार्टनर को ढूंढ रहे हैं, जो हमारे पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करे। 
विज्ञापन


देश भर में हैं 1100 से ज्यादा आउटलेट्स

डोमिनोज के पूरे देश में कुल 1144 आउटलेट्स हैं, जो कि पूरे देश में क्विक सर्विस रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा हैं। पिज्जा हट के आउटलेट की संख्या डोमिनोज से काफी कम है। पूरे विश्व में 85 देशों में डोमिनोज के आउटलेट्स हैं और कोका कोला के साथ यह करार पूरे विश्व के लिए है। 

कोका कोला के लिए खतरा

डोमिनोज के इस फैसले से कोका कोला के लिए खतरा काफी बढ़ गया है, क्योंकि ऐसा होने से बाजार में कंपनी की साख में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे कोका कोला की बिक्री पर भी असर पड़ेगा। अब कोका कोला के साथ केवल मैकडोनाल्ड ही जुड़ा हुआ है। जबकि पिज्जा हट, केएफसी और टाको बेल जैसे ब्रांड पेप्सीको के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। डोमिनोज के भी पेप्सीको के साथ आने से इसकी साख में और बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें