फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी और एल-1 वीजा लेना हुआ महंगा, अमेरिका ने बढ़ाई फीस

Sat, 28 May 2016 12:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • अमेरिकी आव्रजन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए नए दिशानिर्देश 
  • एल-1 वीजा के लिए भी भरना होगा तीन लाख रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त शुल्क 
     
विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अब एच-1बी वीजा के हर आवेदन के लिए भारतीय कंपनियों को करीब ढाई लाख रुपये (चार हजार डॉलर) की भारी भरकम अतिरिक्त फीस भरनी होगी। वहीं, एल-1 वीजा के लिए अमेरिकी कंपनियों से ज्यादा तकरीबन तीन लाख रुपये ( 4,500 डॉलर) का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। दिसंबर से लागू हुए नए दिशानिर्देशों में यह नई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था 30 सितंबर, 2025 तक बनी रहेगी। शुक्रवार को अमेरिकी आव्रजन विभाग ने इन्हें अपनी वेबसाइट पर जारी किया। एच-1बी वीजा के जरिये अमेरिका में स्थित कंपनियां विदेशियों को भर्ती कर सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारतीय कंपनियां करती हैं, जो भारत से आईटी कर्मचारियों की भर्ती करती हैं। भारतीय आईटी कंपनियों ने अमेरिकी सरकार के इस कदम की आलोचना की है और इसे भेदभावपूर्ण कदम बताया है।

इस नई फीस के लागू होने से भारतीय कंपनियों पर हर साल करीब 26 करोड़ रुपये (40 लाख डॉलर) का अतिरिक्त भार पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले को शीर्ष स्तर पर उठा चुके हैं। अमेरिका के संघीय नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर कोई भी कंपनी 50 से भी ज्यादा विदेशी कर्मचारियों को भर्ती करती है, तो उसे हर एच-1बी आवेदन के लिए तकरीबन ढाई लाख रुपये की अतिरिक्त फीस भरनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक विभाग कंपनी के फुल टाइम और पार्ट टाइम काम करने वाले सभी कर्मचारियों की गिनती करने के बाद फीस लेने को लेकर निर्णय लेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें