फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने दिया इस्तीफा 

Tue, 21 Jun 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
न‌िकेश्‍ा
विज्ञापन
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निकेश अरोड़ा का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू होगा। गौरतलब है कि निकेश अरोड़ा पर पैसे की हेराफेरी के आरोप थे और इन्हीं आरोपों के चलते इस्तीफा दिया है। निकेश अरोड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकरों में शामिल थे। निकेश को वित्त वर्ष 2015-16 में लगभग 500 करोड़ रुपये (7.3 करोड़ डाॅलर) का सैलरी पैकेज मिला था।
विज्ञापन


निकेश अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद ही इस्तीफा देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि सॉफ्टबैंक ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया हुआ है। अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान निकेश ने विभिन्न स्टार्टअप्स में करीब चार बिलियन डॉलर का निवेश है।

सॉफ्टबैंक ने स्नैपडील में 62.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जबकि ओला कैब्स में 21 करोड़ डॉलर का निवेश है। वहीं इनमोबी में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा सॉफ्टबैंक ने हाउसिंग डॉट कॉम, ओयो रूम्स और ग्रोफर्स में भी निवेश किया हुआ है। साथ ही सॉफ्टबैंक के साथ भारती का ज्वाइंट वेंचर भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें