फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक घंटे में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को हुआ मोटा मुनाफा, इतनी बढ़ी कमाई

Thu, 30 Jan 2020 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की सूची में शुमार और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के सीईओ और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क को बुधवार को एक ही घंटे में 2.3 अरब डॉलर (2.3 बिलियन डॉलर) का मुनाफा हुआ। बुधवार को टेस्ला के शेयर में जोरदार बढ़त देखी गई। 

कंपनी के शेयर में आई बढ़त

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 580.99 डॉलर पर बंद हुआ। इसमें 12 फीसदी की बढ़त आई। शाम 5:16 बजे इसका शेयर 649 डॉलर पर था। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार, इससे एलन मस्क की नेट वर्थ बढ़कर 36 अरब डॉलर (36 बिलियन डॉलर) हो गई है।

अक्तूबर से ही आ रही तेजी

अक्तूबर से ही टेस्ला के शेयर में बढ़त का दौर जारी है, जब कंपनी ने तीसरी तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। मौजूदा समय में टेस्ला का बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। हाल ही में पहली बार कंपनी का पूंजीकरण 100 अरब डॉलर के पार गया था। 

तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इतना बढ़ा शेयर

कंपनी द्वारा जारी किए गए तीसरी तिमाही नतीजों के बाद से इसका शेयर दो गुना ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने निवेशकों को कहा था कि वह चीन में नई फैक्ट्री खोलेगी और मॉडल Y क्रॉसओवर लाएगी। 

2025 तक कंपनी बेच सकती हैं इतनी गाड़ियां

न्यू स्ट्रीट रिसर्च विश्लेषक Pierre Ferragu ने अनुमान जताया है कि साल 2025 तक कंपनी 20 लाख से 30 लाख गाड़ियों की बिक्री करेगी। टेस्ला ने 2019 में 3,67,500 गाड़ियां बेचीं। अमेरिका में जनरल मोटर्स और फोर्ड की बिक्री 20-20 लाख गाड़ियों की रही। 

2008 में बनाई थी पहली इलेक्ट्रिक कार

टेस्ला ने साल 2008 में पहली इलेक्ट्रिक कार कार बनाई थी। आलम यह है कि आज टेस्ला की मार्केट वैल्यू अमेरिका की कार निर्माता कंपनियां जनरल मोटर्स और फोर्ड मोटर कंपनी के संयुक्त मार्केट कैप से 200 करोड़ डॉलर ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें