फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले इंडिया देगी 1,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ट्रेनिंग, कंपनी ने शुरू किया कार्यक्रम

Thu, 28 Nov 2019 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ले इंडिया ने एक नए प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत कंपनी आगामी वर्षों में असम में 1,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ट्रेनिंग देगी। 

कंपनी ने की साझेदारी

इसके लिए कंपनी ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) और राज्य सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर के साथ साझेदारी की है। 

कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट फूड वेंडर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

यह कार्यक्रम 'सर्व सेफ पूड' गुवाहाटी, जोरहाट और गोलपारा में लॉन्च हुआ है। इन क्षेत्र के एक हजार स्ट्रीट फूड वेंडर्स को कंपनी ट्रेनिंग देगी। इस संदर्भ में नेस्ले इंडिया के कॉर्पोरेट अफेयर्स के निदेशक संजय खजुरिया ने कहा कि प्रोग्राम के तहत स्ट्रीट फूड वेंडर्स को शिक्षा, सेहत, साफ-सफाई, खाने-पीने के सामानों को प्रबंधित करना और कचरे के निपटान के बारे में बताया जाएगा। 

अगले साल और वेंडर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

आगे संजय ने कहा कि इस प्रोग्राम से स्ट्रीट फूड वेंडर्स के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस प्रोग्राम से जो फीडबैक मिलेगा, उसके आधार पर अगले साल और वेंडर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। 

अबतक 19,000 वेंडर्स को दी ट्रेनिंग 

बता दें कि साल 2017 से अबतक प्रोजेक्ट 'सर्व सेफ फूड' के तहत देश के 17 राज्यों के 19,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ट्रेनिंग दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें