फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड अदालत के प्रशासक को मिली जेट एयरवेज की बैठक में भाग लेने की इजाजत

Thu, 26 Sep 2019 03:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेट एयरवेज
विज्ञापन

कर्ज में फंसी जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला एवं ऋणशोधन के कई मामले चल रहे हैं। अब राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने नीदरलैंड की अदालत में जेट एयरवेज के खिलाफ चल रहे दिवाला शोधन मामले के प्रशासक ( दिवाला शोधन पेशेवर ) को कर्जदाताओं की समिति की बैठक में भाग लेने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एनसीएलएटी की तीन सदस्यीय पीठ ने आदेश में कहा कि नीदरलैंड की अदालत में प्रशासक कर्जदाताओं की समिति का हिस्सा हो सकते हैं और उन्हें बैठक के निष्कर्षों की जानकारी दी जानी चाहिये।

एनसीएलएटी ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें नीदरलैंड में चल रही दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया को मान्यता देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन


एनसीएलटी ने नीदरलैंड की अदालत के प्रशासक को जेट एयरवेज के खिलाफ यहां चल रहे दिवाला एवं ऋणशोधन मामले की प्रक्रियाओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी।

एनसीएलएटी का यह आदेश तब आया है जब जेट एयरवेज का दिवालाशोधन पेशेवर और नीदरलैंड की अदालत में प्रक्रिया का प्रशासक आगे की प्रक्रिया में समन्वय को लेकर राजी हो गये।
विज्ञापन


अपीलीय न्यायाधिकरण ने पिछली सुनवाई में दिवालाशोधन पेशेवर और नीदरलैंड की अदालत के बीच सहयोग की शर्तें पेश करने के लिये कहा था।

नीदरलैंड की अदालत के प्रशासक ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के फैसले के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील की थी। इसी अपील पर सुनवाई की जा रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें