फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंत्रा से तोड़ा अनंत नारायण ने अपना नाता, कंपनी से इनकी भी हुई छुट्टी

Mon, 10 Dec 2018 12:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के आधीन ऑनलाइन फैशन कंपनी मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायण ने कंपनी से अपना नाता पूरी तरह से खत्म कर लिया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ लोगों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


खत्म होगा सीईओ का पद

अनंत नारायण के इस्तीफे के साथ ही कंपनी अब सीईओ का पद भी खत्म करेगी। नारायण के साथ ही कंपनी के मुख्य रेवेन्यू ऑफिसर मिथुन सुंदर और मानव संसाधन प्रमुख मनप्रीत रतिया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुंदर ने अप्रैल में ही यह पद ग्रहण किया था। इसके साथ कंपनी से काफी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी की जा रही है। 

75 लोगों को इस्तीफा देने से रोका

हालांकि इन सबके बीच फ्लिपकार्ट ने अपने यहां काम कर रहे करीब 75 वरिष्ठ लोगों को इस्तीफा देने से रोका है। इन लोगों को कंपनी ने रिटेंशन बोनस भी ऑफर किया है। हालांकि जो लोग वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत हैं, उनको रिटेंशन बोनस नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति से पटरी न बैठने के कारण इन दोनों व्यक्तियों ने अपना इस्तीफा दिया है। वालमार्ट ने नारायण को कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करने को कहा था। इससे पहले नारायण बिन्नी बसंल को रिपोर्ट करते थे।  

सहयोगी कंपनियों पर भी छंटनी की तलवार

फ्लिपकार्ट की सहयोगी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट अब जबोंग और मिंत्रा में काम कर रहे काफी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा देगी। सूत्रों को मुताबिक मिंत्रा में 500 और जबोंग में तकनीकि, वित्त और मानव संसाधन जैसे विभागों से कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें