टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के मासिक आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2019 में भारत में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 120.54 करोड़ हो गई है। जनवरी में ये आंकड़ा 120.37 करोड़ था।
रिलायंस के साथ जुड़े इतने ग्राहक
सबसे ज्यादा ग्राहक रिलायंस जियो और बीएसएनएल से जुड़े हैं। इन दोनों कंपनी में फरवरी में 86.39 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं, जिनमें से 77.93 लाख ग्राहक रिलायंस ने और नौ लाख ग्राहक बीएसएनएल ने जोड़े। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो उन्हें 69.93 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है।
रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार
मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के पास फरवरी तक 29.7 करोड़ सब्स्क्राइबर थे। कंपनी ने परिचालन शुरू करने के ढाई साल में ही 30 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिख रही है। बता दें कि जियो परिचालन शुरू करने के बाद सबसे कम समय में दस करोड़ ग्राहक बनाने वाली कंपनी है। रिलायंस जियो हमेशा से ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बनाने के लिए प्रयास करती आई है।
रिलायंस जियो ने अन्य कंपनियों को पछाड़ा
रिलायंस जियो के बाद सबसे ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने वाली बीएसएनएल दूसरे स्थान पर है। आज बीएसएनएल के कुल 11.62 करोड़ सब्स्क्राइबर हैं। फरवरी महीने में सिर्फ जियो और बीएसएनएल के सब्स्क्राइबर की संख्या में ही इजाफा हुआ है। अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावट हुई है।
भारत में हैं कुल 120.54 करोड़ टेलीकॉम सब्सक्राइबर
भारत में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर 120.54 करोड़ हैं, जिसमें से 118.36 करोड़ लोग मोबाइल सर्विस का लाभ उठाते हैं। वहीं 2.18 करोड़ लैंड लाइन के सब्स्क्राइबर हैं। फरवरी में रिलायंस जियो के साथ 77.93 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़े हैं। वहीं बीएसएनएल नौ लाख नए ग्राहकों को जोड़ पाई है। वोडाफोन आइडिया की बात करें, तो वोडाफोन-आइडिया के 57.87 लाख सब्सक्राइबर में कमी आई है। टाटा टेलीसर्विसेज के 11.47 लाख सब्सक्राइबर कम हुए हैं। वहीं एयरटेल के 0.49 लाख सब्सक्राइबर कम हुए हैं।