फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दोगुने से ज्यादा मिलेगा मातृत्व अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं के लिए जल्द ही एक खुशखबरी आ सकती है। केन्द्र सरकार जल्द ही निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) की सीमा 12 हफ्तों से बढ़ाकर 26 हफ्तों तक करना चाहती है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को ये बात कही। उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय मातृत्व अवकाश में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। मेनका ने श्रम मंत्रालय को यह भी तर्क दिया कि बच्चे के जन्म के बाद उसे 6 महीने तक मां का दूध पिलाना जरूरी होता है।

आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश के दौरान पूरा वेतन दिया जाता है। इस छुट्टी का कोई पैसा कर्मचारी के वेतन से नहीं कटता है।
Trending Videos
विज्ञापन

32 हफ्तों का भी है प्रस्ताव

मेनका गांधी की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद अब जल्द ही श्रम मंत्रालय मैटरनिटी बेनेफिट एक्ट 1961 में संशोधन करने जा रहा है। इस संशोधन के बाद महिलाओं को 12 हफ्तों की जगह 26 हफ्तों की छुट्टी मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वह इस छुट्टी की सीमा को 8 महीने यानी 32 हफ्तों तक बढ़ाना चाहते हैं, जिसकी वे पूरी कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें