माल्या के पास ब्रिटेन में गाड़ियों का लंबा-चौड़ा काफिला है, जिसके रखरखाव पर हर महीने 14 लाख रुपये खर्च करता है। इसके अलावा उसके पास 165 फीट लंबी फोर्स इंडिया नाव है। वहीं गाडियों की लिस्ट में पोर्शे, रेंज रोवर, फेरारी, मिनी कूपर और बेंटले टर्बो शामिल है।
एसबीआई ने वसूले 963 करोड़ रुपये
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्शियम ने भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की भारत में मौजूद संपत्तियों को बेचकर 963 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। माल्या पर बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु ने कहा कि भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर बकाया वसूली की कोशिशें तेज कर दी हैं।
बसु ने कहा कि ब्रिटेन के एक हाईकोर्ट ने ब्रिटिश प्रवर्तन अधिकारियों को लंदन में माल्या की संपत्तियों में तलाशी और जब्ती का आदेश दिया है। यह फैसला भारतीय बैंकों के भी पक्ष में है। इससे कर्ज का बड़ा हिस्सा वसूल हो जाएगा।