फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा-फोर्ड ने किया करार, मिलकर बनाएंगे एसयूवी, इलेक्ट्रिक कार

Fri, 23 Mar 2018 03:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बड़ी कार निर्माता कंपनियां अब साथ में मिलकर के एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करेंगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा और अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने इसे लेकर के करार किया है। 

विज्ञापन


भारत के अलावा अन्य देशों पर भी फोकस
करार के मुताबिक दोनों कंपनियां भारत के अलावा अन्य डेवलपिंग मार्केट को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों के नए मॉडल निकालने पर काम करेंगी। इस पार्टनरशिप में सबसे पहले फोर्ड और महिंद्रा एक मिड साइज की एसयूवी को बनाएंगे जिसको दोनों कंपनियां अपने-अपने ब्रांड नेम के साथ बेचेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा अपने इंजन भी फोर्ड की गाड़ियों के लिए सप्लाई करेगी। उसके बाद दोनों कंपनियां एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक छोटी इलेक्ट्रिक कार बनाने पर भी काम करेंगे। फोर्ड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट -ग्लोबल मार्केट, जिम फारले ने कहा, कि हमने ग्राहकों की बातों को सुना और इस पार्टनरशिप का अहम् उद्देश्य भविष्य की जरूरतें पूरी करना है। हम SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा फोकस करेंगे।
विज्ञापन


तीन साल के लिए एक साथ काम करेंगी कंपनियां
दोनों कंपनियों की टीम अगले तीन साल तक एक साथ काम करेंगी, जिसके बाद आगे की संभावनाओं पर नजर रखी जाएगी। इस करार से दोनों कंपनियों के ब्रांड पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों कंपनियां एक दूसरे की मदद से कार मार्केट में एक प्रमुख पोजिशन हासिल करने की कोशिश करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें