फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारियों के वेतन में होगी 15 फीसदी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनियनों के बीच वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


बढ़ा हुआ वेतन अगस्त 2012 से प्रभावी होगा। एलआईसी कर्मचारियों का नये वेतन पैकेज में मूल वेतन में बढ़ोतरी की सीमा नहीं होगी जैसा कि बैंक कर्मचारियों के मामले में होता है।

बैंक कर्मचारियों के मूल वेतन में साल में एक बार सिर्फ दो फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
विज्ञापन

सप्ताह में पांच दिन होगा काम

कर्मचारियों यूनियनों और एलआईसी प्रबंधन के बीच हुए समझौते में बैंकों की तरह ही प्रत्येक दूसरे शनिवार वाले सप्ताह में पांच दिन काम करने पर सहमति बनी है।

नये समझौते के तहत वेतन में कुल मिलाकर 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, इसमें से 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी मूल वेतन में और डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी भत्तों में की गई है।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संशोधित वेतन समझौते का मसौदा एलआईसी ने वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है जहां से यह फाइल कानून मंत्रालय के पास जाएगी।

ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लॉईज फेडरेशन के महासचिव एवी नाचाने ने कहा कि यूनियनों और प्रबंधन के बीच वेतन बढ़ोतरी पर मतभिन्नता के मसले को सुलझा लिया गया और 15 फीसदी पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें