फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार्सन एंड ट्यूब्रो का पहली तिमाही में 22 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ

Wed, 24 Jul 2019 10:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, लार्सन एंड ट्यूब्रो (एल एंड टी) ने जून 2019 में समाप्त पहली तिमाही में 22.42 फीसदी वृद्धि के साथ 1,697.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। 

30,020.35 करोड़ रुपये हो गई कंपनी की कुल आय

पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी के वर्तमान परिचालनों से कर पश्चात लाभ 1,386.62 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 10.23 फीसदी बढ़कर 30,020.35 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह आय 27,232.76 करोड़ रुपये थी। 

इतना रहा कंपनी का कुल खर्च

साल भर पहले की अवधि में कंपनी का कुल खर्च 25,315.51 करोड़ रुपये का हुआ था, जो समीक्षाधीन अवधि के दौरान बढ़कर 27,365.12 करोड़ रुपये हो गया। 

इसलिए मुनाफे में हुआ इजाफा

इस संदर्भ में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी आर शंकर रामन ने मुंबई में संवाददातओं से कहा कि परिचालन के मार्चे पर यह एक बहुत मजबूत तिमाही रही। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने श्नेडर इलेक्ट्रिक को हमारे बिजली और ऑटोमेशन विभाग को खरीदने की मंजूरी दे दी। इसके नाते हमें अपने उस कारोबार को 'निवर्तमान परिचालन' के वर्ग में रख दिया। इसके कारण परिचालन से इस वर्ष 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी के वर्तमान परिचालनों से कर पश्चात लाभ 1,361 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि के 1,129 करोड़ रुपये की तुलना में 20.5 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें