फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AGR मामला: वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन ने की दूरसंचार सचिव से मुलाकात

Tue, 18 Feb 2020 05:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समायोजित सकल आय (एजीआर) मामले में वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मंगलवार को टेलीकॉम सेक्रेटी अंशु प्रकाश से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमार मंगलम बिड़ला ने यह नहीं बताया है कि मीटिंग में क्या चर्चा हुई। लेकिन उन्होंने कहा है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारती एयरटेल ने सोमवार को एजीआर में से सरकार को 10,000 करोड़ रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज ने भी एजीआर के कम्रशः 2,500 करोड़ और 2,190 करोड़ रुपये जमा किए।

वोडाफोन आइडिया ने रखा था प्रस्ताव 

उच्चतम न्यायालय ने वोडाफोन आइडिया के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वोडाफोन आइडिया ने एक बयान में एजीआर का सांविधिक बकाया चुकाने का प्रस्ताव रखा था। वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि कारोबार का भविष्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में संशोधन के लिए दायर याचिका के परिणाम पर निर्भर करेगा।

वोडाफोन आइडिया के शेयर में गिरावट 

मंगलवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। यह 10.29 फीसदी की गिरावट के बाद 3.05 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 3.25 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 3.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

एयरटेल ने दिया बयान

एयरटेल ने पहले कहा था कि वह 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ रुपये जमा करेगी और बकाया राशि का पूरा भुगतान 17 मार्च 2020 तक कर दिया जाएगा। अब कंपनी पर 25,586 करोड़ रुपये का बकाया है। अब कंपनी ने बयान में कहा है कि भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर की तरफ से कुल 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। आगे कंपनी ने कहा कि हम स्वआंकलन की प्रक्रिया में हैं और उच्चतम न्यायालय की अगली सुनवाई से पहले हम इस प्रक्रिया को पूरा करके बचे बकाया का भी भुगतान करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें