रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान को जारी रखने के लिए दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) ने अपनी हरी झंडी दे दी है। ट्राई का मानना है कि रिलांयस जियो का नए साल पर शुरू हुआ प्लान नियमों के अनुरूप है।
इन कंपनियों ने किया था जियो के प्लान का विरोध
रिलायंस के हैप्पी न्यू ईयर प्लान का एयरटेल,आइडिया और वोडाफोन ने विरोध किया था। इन कंपनियों को अपने नेट पैक के रेट में काफी कमी करनी पड़ी है। ट्राई ने कहा है कि वोअपने इस फैसले के बारे में जल्द ही इन कंपनियों को सूचित करेगी।