फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों पर 2.14 लाख करोड़ टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सिर्फ 17 लोगों पर 2.14 लाख करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति पर 1 हजार करोड़ से अधिक की राशि देय है। ये तब है जब आयकर विभाग टैक्स वसूली के लिए कड़े कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


ये जानकारी सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आयी। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। सिन्हा ने कहा कि बकाया टैक्स राशि का बड़ा हिस्सा विभिन्न कारणों से संग्रहणीय नहीं है।

जानकारी के अनुसार यह देय राशि इस श्रेणी में 35 कंपनियों की ओर से कुल बकाया राशि 90,568 करोड़ रुपये से दोगुनी है।
विज्ञापन

वसूली के लिए कार्रवाई जारी

इन व्यक्तिगत और कंपनियों की कुल देय टैक्स राशि, 1 अप्रैल 2015 तक कुल प्रत्यक्ष कर बकाया राशि 8 लाख 27 हजार करोड़ रुपये के एक तिहाई से अधिक है।

इसके अनुसार मार्च 2015 तक तीन साल में 10 करोड़ रुपये से अधिक कर बकाया वाले टैक्सपेयर्स की संख्या लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 4,692 हो गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें