आयकर विभाग ने टाटा ट्रस्ट को कर छूट के दुरुपयोग के मामले में समन भेजा है। विभाग का कहना है कि टाटा ट्रस्ट को यह छूट धर्मार्थ कार्यों के लिए दी गई थी।
मीडिया संगठन की वेबसाइट पर इस तरह की खबरें चल रही हैं कि आयकर विभाग ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के आधार पर यह समन भेजा है।
सीएजी की यह टिपोर्ट 2013 में आई थी जिसमें कहा गया था कि टाटा के ट्रस्ट धर्मार्थ कार्य करने के बजाय भारी मुनाफा कमा रहे हैं। आयकर विभाग ने ट्रस्ट से पूरा हिसाब-किताब बताने को कहा है।