फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया को राहत, आईओसी ने टाला ईंधन की आपूर्ति रोकने का फैसला

Fri, 18 Oct 2019 11:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( IOC ) ने वित्तीय संकट से जूझ रही एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया है। इस संदर्भ में एक अधिकारी का कहना है कि एयर इंडिया ने समय पर भुगतान करने का वादा किया है। इसलिए ईंधन आपूर्ति रोकने के फैसले को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

हर महीने करना था 100 करोड़ रुपये का भुगतान

इंडियन ऑयल के निदेशक (वित्त) संदीप कुमार गुप्ता ने कहा था कि एयर इंडिया ने पहले जून में और फिर सितंबर में तीनों तेल कंपनियों को 100 करोड़ रुपये हर महीने भुगतान करने का वादा किया था, ताकि एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के पुराने बकाए चुकाए जा सकें। 

तेल कंपनियों ने दी थी अंतिम चेतावनी

पिछले सप्ताह सरकारी तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को एक अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 18 अक्तूबर तक मासिक एकमुश्त भुगतान करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि भुगतान नहीं करने पर वे छह प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद कर देंगे। लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर सकी। 

5,000 करोड़ रुपये बकाया 

अगस्त में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा था कि एयर इंडिया का बकाया ईंधन बिल 5,000 करोड़ रुपये हो गया था, जिसका लगभग आठ महीने से भुगतान नहीं किया गया था।

पहले भी रोकी थी ईंधन की आपूर्ति 

22 अगस्त को आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने पूरा भुगतान नहीं होने की वजह से कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विजाग के छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें