फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस के COO प्रवीण राव बने नासकॉम के अध्यक्ष, रेखा मेनन बनीं उपाध्यक्ष

Tue, 07 Apr 2020 12:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन

आईटी उद्योग की संस्था नासकॉम ने सोमवार को कहा कि उसने इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) यूबी प्रवीण राय को 2020-21 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

विज्ञापन

 

रेखा मेनन को नियुक्त किया गया उपाध्यक्ष 
प्रवीण राय डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज के समूह सीईओ केशव मुरुगेश की जगह लेंगे। इसके साथ ही एसेंचर्स की भारत में अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन को 2020-21 के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
 

कार्यकारी परिषद की बैठक में हुई घोषणा
इन नियुक्तियों की घोषणा नासकॉम की कार्यकारी परिषद की बैठक में हुई। कोविड-19 संकट के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


आईटी उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण समय
इस संदर्भ में नासकॉम ने एक बयान में कहा कि राव डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज के समूह सीईओ केशव मुरुगेश की जगह लेंगे। इस मौके पर राव ने कहा कि, ‘‘ये भारतीय आईटी उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं, क्योंकि हम एक अभूतपूर्व स्थिति का मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय आईटी उद्योग ने हर बार अपने लचीलेपन को साबित किया है, और मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार भी हम अधिक मजबूत और समझदार बनेंगे।’’ 

वहीं मेनन ने कहा कि, ‘‘मैं अत्यधिक सम्मानित हूं। मैं नासकॉम और उसके नेतृत्व के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने की उत्सुक हीं कि हमारे उद्योग में नवाचार और तेजी बनी रहे, क्योंकि यह नए अवसरों के द्वार खोलता है, चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें