फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस के सीईओ सिक्का ने लिखा कर्मचारियों को खत, कहा-काम पर लगाएं ध्यान

Fri, 10 Feb 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
sikka
विज्ञापन
इंफोसिस के संस्थापकों और प्रबंधकों के बीच जारी तनाव के बीच कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने कर्मचारियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देंने की अपील की जो कंपनी के संचालन, ईमानदारी तथा मूल्यों पर सवाल उठाती हों।
विज्ञापन


सिक्का ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेल में  लिखा है कि हमें अपना ध्यान रणनीतियों के क्रियान्वयन पर रखना चाहिए। मीडिया की अटकलों पर ध्यान न दें, जो अफवाह फैलाने के लिए हैं या पुरानी अफवाहों पर आधारित हैं या जो अनजान चीजों, वीजा आदि के बारे में की जा रही हैं।

सिक्का ने कहा कि हमारी गहरी प्रतिबद्धता और समर्थन को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। गौरतलब है कि मीडिया में इन दिनों खबरें आ रही हैं कि सीईओ और संस्थापकों के बीच कई मुद्दों मसलन सिक्का को दी गई वेतन वृद्धि तथा दो पूर्व वरिष्ठ कार्यकारियों को कंपनी से हटने के पैकेज पर विवाद है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंफोसिस में जो हुआ उससे दुखी हूं:पई

Mohandas
उधर, इंफोसिस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी टीवी मोहनदास पई का कहना है कि कंपनी के मौजूदा प्रबंधन का ध्यान शेयरधारकों के निवेश का मूल्य बढ़ाने पर कम है। हालांकि उन्होंने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का के नेतृत्व पर भरोसा भी जताया है।

साथ ही पई कहा कि शेयर होल्डर्स अगर चाहते हैं कि पारदर्शिता बनायी जाए तो इसमें गलत क्या है। साथ ही पई ने कहा कि इस समय कंपनी को एक 'मजबूत चेयरमैन' की जरूरत है। कंपनी के निदेशक मंडल में 2000 से 2011 तक सदस्य रहे पई ने कहा कि एनआर नारायण मूर्ति की ओर से भी एक 'गलती' हुई क्योंकि उन्होंने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर केवल कंपनी के संस्थापकों को रखने पर ध्यान दिया जिसकी वजह से कई अच्छे लोग कंपनी छोड़कर चले गए।

कंपनी में 17 वर्ष व्यतीत करने वाले पई ने कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं। हमने इस अच्छी कंपनी को बनाने में अपने जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा बिता दिया, लेकिन जो हुआ है, उससे मैं दुखी हूं।' कंपनी के वर्तमान चेयरमेन आर सेशासयी का नाम लिए बगैर पई ने कहा, 'जब आपके पास एक मजबूत सीईओ होता है तो संतुलन के लिए आपको एक मजबूत चेयरमेन की जरूरत होती है ताकि दोनों लोग साथ काम कर सकें।'

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिक्का का वेतन बढ़ाने और दो पूर्व कर्मचारियों के विदाई पैकेज पर उठ रहे सवालों को बुधवार को खारिज करते हुए उन्हें सही बताया।कंपनी ने कहा, 'ये फैसले कंपनी के व्यापक हित में किए गए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें