नोटबंदी के बाद हुई कैश की किल्लत की वजह से जिस तरह से डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़े थे, अब उसमें काफी कमी आ गई है। एटीएम और बैंकों में कैश की उपलब्धता के कारण अब ज्यादातर लोग खरीददारी करने के लिए कैश को तवोज्जों देने लगे हैं।
रिटेल स्टोर्स पर कैश से खरीददारी में 30 फीसदी का उछाल
देश के प्रमुख शहरों में स्थित बड़े रिटेल स्टोर्स जैसे कि बिगबाजार, लाइफस्टाइल, स्पेंसर, मैक्स, शॉपर्स स्टॉप आदि में अकेले जनवरी माह में कैश ट्रांजेक्शन 20-30 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
वहीं नोटबंदी के बाद नवंबर-दिसंबर में यह महज 5 से 8 फीसदी थी।