इंडिगो अगले महीने से पुणे से चंडीगढ़ और मई में पुणे से इंदौर के लिए नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इंडिगो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 15 मार्च से पुणे और चंडीगढ़ के बीच जबकि पुणे और इंदौर के बीच एक मई से दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी। इन दोनों रूट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
इंडिगो ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एयरलाइन पहली बार पुणे से चंडीगढ़ और इंदौर के लिए दैनिक सेवा शुरू करने जा रही है, क्योंकि अन्य विमान कंपनियों ने पिछले साल इन दोनों जगहों के लिए अपनी सीधी उड़ानों को बंद कर दिया था। इन उड़ानों की शुरूआत एयरलाइन की घरेलू कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत बनाएगी।
बता दें कि इंडिगो के पास अभी 250 से अधिक विमानों का बेड़ा है और 1500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है।