फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने शुरू की 6 नई सेवाएं, जानें इनके बारे में

Fri, 06 Feb 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कम किराये वाली विमानन सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो ने घरेलू मार्गों पर छह नई सेवाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही अब कंपनी कोलकाता और गुवाहाटी के बीच रोज 4 नॉन स्टाप सेवा देने लगी है।
विज्ञापन


कंपनी के अध्यक्ष आदित्य घोष ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि गुवाहाटी, मुंबई, कोलकाता और गोवा के बीच नई 6 नई सेवा शुरू करते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। इससे न सिर्फ कारोबारी ग्राहकों को बल्कि पर्यटकों को भी काफी सहूलियत होगी।

घरेलू बाजार में 36 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी इंडिगो अपने समय पालन के लिए जानी जाती है। इसके बेड़े में ए320 श्रेणी के 90 नए विमान हैं और इस समय 37 शहरों में रोज 578 दैनिक उड़ान भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें