फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो का शानदार ऑफर, अब यात्रा के लिए चुकाने होंगे इतने कम पैसे

Wed, 28 Aug 2019 03:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बजट विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने यात्रियों के लिए एक ऑफर निकाला है। घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप देश-विदेश के कई शहरों में सस्ता किराया देकर सफर कर सकते हैं। 

इतने रुपये में खरीद सकते हैं टिकट

इंडिगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए 1,298 रुपये में टिकट देने की घोषणा की है। वहीं अगर आप विदेश घूमने जाना चाहते हैं, तो आप 3,999 रुपये में विदेश की टिकट खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन


 
 

28 मार्च 2020 तक कर सकते हैं यात्रा

बता दें कि इस ऑफर के तहत आप सस्ते में 30 अगस्त तक टिकट बुक करा सकते हैं। यात्रा की अंतिम तारीख 28 मार्च 2020 है।

यह भी पढ़ें: ATM से 10,000 से ज्यादा पैसे निकालने पर डालना होगा OTP, इस बैंक ने बदला नियम 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री है और ग्राहकों को उपलब्धता के आधार पर ही छूट मिलेगी। 
  • ये ऑफर केवल नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए ही वैलिड है। 
  • इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। 
  • इंडिगो का यह नया ऑफर ग्रुप बुकिंग के लिए मान्य नहीं है।

बैंक ग्राहकों के लिए खास ऑफर

इंडिगो ने यस बैंक के ग्राहकों के लिए एक और ऑफर निकाला है। अगर आप यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करते हैं, तो आपको 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए भी एक खास ऑफर है। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 15 फीसदी कैशबैंक के अतिरिक्त फास्ट फूड सर्विस भी मिलेगी। इसके लिए आपको प्रोमोकोड 6EBOB का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि ऑपर के तहत आपको सिर्फ 2,000 रुपये तक का ही कैशबैक मिल सकता है। 

अधिक जानकारी आपको इंडिगो की वेबसाइट से मिल जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें