फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की दुकान से भी खराब है इंडिगो का प्रबंधन, प्रमोटर गंगवाल ने लिखी चिठ्ठी

Wed, 10 Jul 2019 11:20 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो के मालिकों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी के तीन में से एक प्रमोटर राकेश गंगवाल ने सेबी को पत्र लिखकर कहा कि मौजूदा प्रबंधन को पान की दुकान से भी खराब है। इस बीच बुधवार को कंपनी के शेयरों में 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

शेयर गिरा, बाद में हुई रिकवरी

इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) का शेयर 19 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि, निचले स्तर से करीब 7 फीसदी की रिकवरी हो गई। एयरलाइन के प्रमोटरों का विवाद सामने आने के बाद शेयर में बिकवाली तेज हो गई। प्रमोटर राकेश गंगवाल ने राहुल भाटिया पर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सेबी के शिकायत की है। सेबी ने इंडिगो के बोर्ड से जवाब मांगा है। एयरलाइन ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी थी। 

19 जुलाई तक मांगा जवाब

इंडिगो में कथित विनियमतताओं की एक प्रवर्तक की शिकायत की जांच के क्रम में बाजार नियामक सेबी ने एयरलाइन की सूचीबद्ध मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन से 19 जुलाई तक विवरण देने को कहा है। इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसके एक प्रवर्तक राकेश गंगवाल ने उनके शिकायतों के निपटारे के लिए केंद्रीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके निदेशक मंडल को गंगवाल की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन के दो प्रमुख प्रवर्तकों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने के बाद सेबी इस मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि तीसरे पक्ष से जुड़े कुछ लेनदेन को लेकर गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच मतभेद की खबरें मिल रही हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है, 'सेबी ने इसी बीच कंपनी को 19 जुलाई, 2019 तक उसके पत्र का जवाब देने को कहा है। कंपनी इसका अनुपालन करेगी।' 

विमानों के परिचालन पर नहीं पड़ेगा असर

इंडिगो के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा है कि शीर्ष स्तर पर चल रहे विवाद का असर एयरलाइन के परिचालन पर नहीं पड़ेगा। इस विवाद का एयरलाइन के परिचालन से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। जल्द ही इसको कंपनी के प्रमोटर आपस में सुलझा लेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें