फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: संकट में पहुंचा भारतीय ऑटो सेक्टर, 'हर दिन होगा 2300 करोड़ रुपये का नुकसान'

Wed, 25 Mar 2020 08:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Manufacturing - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर दुनियाभर के हर सेक्टर पर पड़ा है। इसका बड़ा असर अब भारतीय ऑटो सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। वाहन बनाने वाली कंपनियों की संस्था सियाम (SIAM) ने कहा कि इस बंदी से ऑटो सेक्टर को जबरदस्त नुकसान होगा। सियाम की तरफ से बताया गया है कि वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के कारखानों के बंद होने के बाद हर रोज ऑटो सेक्टर को 2,300 करोड़ रुपये की आय का नुकसान होगा। 
विज्ञापन


दरअसल कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन की तरफ से पूरी बंदी कर दी गई है। इससे पहले सावधानी बरतते हुए देशभर की करीब सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने कारखानों में प्रोडक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

इस पूरे मामले पर सोसासयटी आफ इंडिया आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष राजन वाढेरा ने अपने एक बयान में कहा है, ‘‘सियाम की तरफ से लगाये गये अनुमान के मुताबिक इस बंदी के कारण वाहन कंपनियों और कलपुर्जा विनिर्माताओं के कारखाने बंद हो गए है। ऐसे में कोरोबार को इससे हर रोज करीब 2,300 करोड़ रुपये का भारी नुकसान होगा।’’ 
विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India), हुंडई (Hyundai), होंडा (Honda), महिन्द्रा (Mahindra), टोयोटा किरलोस्कर मोटर (Toyota), टाटा मोटर्स (Tata Motors), किया मोटर्स (Kia Motors) और एम जी मोटर इंडिया (MG Motor) जैसी कंपनियों ने अपने कारखानों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। वहीं, इस कड़ी में हीरो मोटो कार्प (Hero Motocorp), होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर्स इंडिया (Honda Motorcycle & Scooters India), टीवीएस मोटर कंपनी (TVS), बजाज आटो (Bajaj Auto), यामहा (Yamaha) और सुजूकी मोटरसाकिल (Suzuki Motorcycle) जैसी दुपहिया वाहनों ने भी अपने कारखानों को बंद कर दिया है।  

वाहन कंपनियों के साथ ही टायर विनिर्माताओं और दूसरे प्रमुख वाहन कलपुर्जे बनानी वाली कंपनियों ने भी कारोना वायरस की वजह से अपनी गतिविधियां बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें