फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीमेंट व्यापार पर भी टूटा कोरोनावायरस का कहर, बंद हुए इंडिया सीमेंट के कारखाने

Tue, 24 Mar 2020 02:20 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cement - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर बन कर गिरा है। इसने अब तक 15,420 लोगों की जान ले ली है। वहीं, 353,903 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। कोरोनावायरस ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर डाला है। दरअसल इसके प्रकोप के चलते कई देशों ने अपने कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में भारत की बात की जाए तो यहां भी यह महामारी न फैले इसके लिए सरकार की जगहों को पूरी तरह से बंद कर रही है। ऐसे में लोगों को घरों से न निकलने को कहा जा रहा है। बात करें व्यापार की तो अब कोरोनावायरस का असर अब देश के सीमेंट कारखानों पर भी पड़ गया है। 

विज्ञापन


देश की दिग्गज सीमेंट बनाने वाली कंपनी इंडिया सीमेंट ने देशभर में अपने सीमेंट कारखानों को बंद करने की घोषणा की है। यह फैलसा कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लिया गया है। इंडिया सीमेंट ने बंबई शेयर बाजार में कहा है कि सुरक्षा और बचाव को ध्यान में रखते हुए कंपनी के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और महाराष्ट्र स्थित सीमेंट कारखानों में काम बंद किया जा रहा है। 

कंपनी ने यह भी बताया कि बंदी का यह फैसला केन्द्र सरकार और संबंधित राज्य सरकारों के दिशनिर्देशों के मुताबिक किया जा रहा है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया सीमेंट का मुख्यालय चेन्नई में है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि देशभर में स्थिति में सुधार आने तक कारखानों को बंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें