फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के कारखाने हुए बंद, इतने दिनों तक नहीं बनेगी एक भी कार

Tue, 24 Mar 2020 01:40 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Suzuki cuts production - फोटो : Social
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने दिल्ली के पास गुड़गांव और मानेसर के अपने कारखानों में प्रोडक्शन को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। इस मामले पर कंपनी की तरफ से बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की तरफ से शेयर बाजार को बताया गया है कि कंपनी गुरुग्राम और मानेसर  में अपने कारखानों में प्रोडक्शन और ऑफिस के काम को तत्काल प्रभाव से बंद करेगी।  मारुति सुजुकी की तरफ से यह बंदी अगली सूचना तक जारी रहेगी। 

मारुति सुजुकी के रोहतक स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में भी इस दौरान काम बंद रहेगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि काम पर रोक की यह अवधि सरकार की नीति पर निर्भर करेगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी के गुरुग्राम और मानेसर में दो कारखाने हैं। यहां एक साल में कुल मिलाकर साढ़े पंद्रह लाख कारें बनायी जाती हैं।
विज्ञापन


मारुति सुजूकी के साथ होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने भी 31 मार्च तक देश में अपने दो कारखानों के प्रोडक्शन को रोक दिया है। वहीं, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (M&M) ने भी महाराष्ट्र में अगले आदेश तक अपने प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। निलंबित रखने की घोषणा की है। वहीं, Fiat ने भी भारत में अपने कारखानों में कामकाज को इस महीने के अंत तक बंद कर दिया है। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor) ने कहा है कि उसके हलोल (गुजरात) कारखाने में 25 मार्च तक प्रोडक्शन बंद रहेगा। 

दरअसल दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन लोगों को घरों में रहने के लिए कह रही है। ऐसे में एहतियाती कदम उठाते हुए कंपनियों ने कुछ समय के लिये कारखानों को बंद रखने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें