फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तवर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा

Thu, 16 Apr 2020 08:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल - फोटो : PTI
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का 31 मार्च को खत्म हुई चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा। जबकि, इस दौरान आय 5 फीसदी बढ़कर 39,946 करोड़ रुपये रही।  वित्तवर्ष 2019-20 में टीसीएस का शुद्ध लाभ 2.7 फीसदी बढ़कर 32,340 करोड़ रुपये रहा। जबकि, इस दौरान आय 7.1 फीसदी बढ़कर 1,56,949 करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन


टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी ने सकारात्मक वातावरण को एकदम से पलट दिया है। हमने तिमाही के पहले डेढ़ महीने में तेजी देखी, लेकिन उसके बाद स्थिति एकदम बदल गई।’’ टीसीएस के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 6 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।

टीसीएस के मुख्य वित्त अधिकारी वी रामकृष्णन ने कहा कि टीएसएस की बैलेंसशीट मजबूत है। ऐसे में कंपनी अपने वर्ग की कंपनियों में लाभ कमाने के मामले में सबसे अच्छी है। अपने आंतरिक जुझारूपन और स्वस्थ व्यावसायिक मॉडल के बदौलत कंपनी आगे आने वाली चुनौतियों को पार कर लेगी और बाजार में हिस्सा बड़ा कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का परिणाम शेयर बाजार बंद होने के बाद आया और इसका भाव 1,715.6 रुपये पर बंद हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें