फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में घरेलू उपकरणों पर होगी ऑफरों की बरसात, जीएसटी में कटौती से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Mon, 23 Jul 2018 08:49 PM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल दिवाली में घरेलू उपकरणों के खरीदारों की चांदी रहेगी, क्योंकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 10 फीसदी की कटौती से उत्साहित ऐसे उपकरणों के उत्पादकों ने अभी से दिवाली की तैयारी शुरू कर दी है। इनका मानना है कि ग्राहकों को बेहतर डील मिलने से आगामी दिवाली में कारोबार पिछले साल के मुकाबले कम से कम डेढ़ गुना अधिक होगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को जीएसटी परिषद ने रेफ्रिजरेटर, मिक्सर-ग्राइंडर, वाशिंग मशीन, वाटर हीटर जैसे उपकरणों पर कर की दर मौजूदा 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला किया है।  

सस्ते होंगे घरेलू उपकरण

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएमएमए) के अध्यक्ष एवं पैनासोनिक के भारत व दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से घरेलू उपकरण सस्ते होंगे, जिससे ग्राहकों को फायदा होगा। इससे उत्पादन क्षेत्र को भी काफी बल मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे।   
विज्ञापन


बढ़ेगी फ्रिज, वाशिंग मशीन की बिक्री

वहीं, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग विभाग के प्रमुख अमित गुजराल के मुताबिक, सरकार के इस कदम से रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन की बिक्री निश्चित रूप से बढ़ेगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के शत प्रतिशत गांव तक बिजली का कनेक्शन पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे उपकरणों की खरीद को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन

कंपनियों के ऑर्डर में बढ़ोतरी शुरू 

महाराजा व्हाइटलाइन के पूर्व सीईओ सुनील वाधवा के मुताबिक, सरकार के सिर्फ इस फैसले ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनियों में नया उत्साह भर दिया है। इस क्षेत्र में जो कंपनियां अपने उपकरण खुद बनाती हैं, उन्होंने उत्पादन में बढ़ोतरी की योजना बना ली है। व

हीं, जो कंपनी अपने उत्पाद किसी वेंडर से बनवाती है, उसने अपना ऑर्डर बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। सिर्फ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव की ही इस क्षेत्र की कंपनियों की बात करें, तो कंपनियों ने अगले दिवाली की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। उन्होंने कच्चे माल के ऑर्डर बढ़ा दिए हैं और जहां कर्मचारी कम थे, वहां कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी है।  

दिवाली पर बेहतर डील की उम्मीद 
वाधवा का कहना है कि इस बार दिवाली में बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण खरीदने वालों की चांदी होगी। क्योंकि पिछली दिवाली के कुछ ही महीने पहले, एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू किया गया था। उस समय कारोबारी और कंपनियां दोनों उलझन में थे। अब जबकि एक तरफ जीएसटी प्रणाली पूरी तरह स्थापित हो गई है, वहीं दूसरी तरफ कर का भार 10 फीसदी घट गया है। ऐसे में कर कटौती का फायदा ग्राहकों को तो मिलेगा ही, साथ ही कंपनी व डीलर भी ऑफर देंगे।  

ग्रामीण बाजार पर ज्यादा फोकस  
ग्रेटर नोएडा में अपने संयंत्र में कंज्यूमर अप्लायंसेज बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि उनका ज्यादा फोकस अब ग्रामीण बाजार पर होगा। उनका कहना है कि शहरी क्षेत्र में तो लगभगर हर घर में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और वाटर हीटर है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अधिकतर घरों में ऐसी वस्तुओं की जीरो ऑनरशिप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें