फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः एलएंडटी का 13.3% बढ़ा मुनाफा, हीरो का 10 फीसदी घटा

Wed, 23 Oct 2019 07:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Social
विज्ञापन

बुधवार को देश की दो अलग-अलग सेक्टर की नामचीन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों को जारी किया। सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 10 फीसदी घट गया। वहीं अल्ट्राटेक के नाम से सबसे ज्यादा सीमेंट बेचने वाली इंजिनियरिंग कंपनी एलएंडटी को दूसरी तिमाही में 13.3 फीसदी का मुनाफा हुआ है। 

यह रहा हीरो मोटोकॉर्प का नतीजा

हीरो मोटोकॉर्प का सितंबर, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान मुनाफा 10.39 फीसदी घटकर 874.80 करोड़ रुपये रह गया, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह 976.28 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में एकमुश्त 60.11 करोड़ रुपये के नुकसान के चलते मुनाफे में यह कमी आई है।

विज्ञापन


कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 1,101 करोड़ रुपये रहा, जिसका मतलब है कि कंपनी का एबिटडा मार्जिन 14.5 फीसदी रहा। वहीं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 16.72 फीसदी घटकर 7,570.70 करोड़ रुपये रह गया।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘मौजूदा त्योहारी सीजन में नई पेशकशों के दम पर कंपनी की बिक्री मजबूत बनी हुई है। हमारे ऑफर भी ग्राहकों को खासे लुभा रहे हैं। कंपनी ने उम्मीद जताई कि धनतेरस और दिवाली पर भी अच्छी खरीदारी जारी रहेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा एलएंडटी का नतीजा

वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 13.3 फीसदी बढ़कर 2,527 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,230.5 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 35,328.4 करोड़ रुपये रही है। इस तिमाही में कंपनी की आय 35,750 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

वहीं एबिट 4,021.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.4 फीसदी रहा है।  पावर कारोबार से होने वाली आय 53.6 फीसदी घटकर 491.6 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह आय आय 1,059.8 करोड़ रुपये थी।

इंफ्रा कारोबार सेआय 8.9 फीसदी बढ़कर 16,780.6 करोड़ रुपये रही। वहीं पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आय 15,407.6 करोड़ रुपये रही थी। हैवी इंजीनियरिंग कारोबार से आय 544.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 706 करोड़ रुपये हो गई।
 
डिफेंस कारोबार सेआय 5.7 फीसदी बढ़कर 1,017 करोड़ रुपये रही है। वहीं पिछले वित्त वर्ष यह आय 962.3 करोड़ रुपये रही थी। इलेक्ट्रिक कारोबार से  आय 0.4 फीसदी घटकर 1,484 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के पास 3.03 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर है जिसमें से 22 फीसदी ऑर्डर विदेश से मिले है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें