फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी तिमाही में 15.4 फीसदी बढ़कर 7,280 करोड़ रुपये रहा HDFC बैंक का शुद्ध लाभ

Sat, 18 Apr 2020 04:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.4 फीसदी बढ़कर 7,280.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


38,287.17 करोड़ रुपये बढ़ी एकीकृत कुल आय
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 6,300.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 38,287.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 33,260.48 करोड़ रुपये थी। 

लाभांश का भुगतान नहीं करेगा बैंक
इस संदर्भ में बैंक ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी निर्देश के बाद अब वह 2019-20 के मुनाफे से और लाभांश का भुगतान नहीं करेगा। 
विज्ञापन


आरबीआई ने दी राहत
मालूम हो कि केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस संकट की वजह से सभी बैंकों के लाभांश वितरण पर रोक लगा दी है। इससे संकट के ऐसे समय में बैंक अपनी पूंजी बचा सकेंगे। एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में 31 मार्च, 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए किसी अंतिम लाभांश का प्रस्ताव नहीं किया गया।
विज्ञापन


4.98 खरब रुपये है बाजार पूंजीकरण
मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 4.98 खरब रुपये है और इसके एक शेयर का दाम 915.10 रुपये है। शुक्रवार को इसमें 4.02 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें