फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: 31 फीसदी बढ़कर 3982 करोड़ रुपये रहा HCL टेक का शुद्ध लाभ

Fri, 15 Jan 2021 01:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
HCL टेक के तिमाही नतीजे - फोटो : twitter: @hcltech
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 31.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,982 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 3,037 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व साल भर पहले के 18,135 करोड़ रुपये की तुलना में 6.4 फीसदी बढ़कर 19,302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


कंपनी ने बढ़ाया राजस्व वृद्धि का अनुमान
कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही की तुलना में उसका शुद्ध लाभ 26.7 फीसदी और राजस्व 3.8 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने चौथी तिमाही में स्थिर मुद्रा पर राजस्व वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर दो से तीन फीसदी कर दिया। कंपनी ने इससे पहले इस वृद्धि के 1.5 से 2.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया था। 

इसलिए आई वृद्धि
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी विजयकुमार ने कहा कि, 'हमने तिमाही के आधार पर तीसरी तिमाही में स्थिर मुद्रा पर राजस्व में 3.5 फीसदी और सालाना आधार पर 1.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। यह हमारे डिजिटल, क्लाउड और उत्पाद एवं मंच खंडों की अगुवाई में मोड-2 और मोड-3 व्यवसायों में शानदार प्रदर्शन के दम पर संभव हुआ।' इस दौरान शुद्ध आय में 27.3 फीसदी की वृद्धि आई।
विज्ञापन


प्रति इक्विटी शेयर चार रुपये के अंतरिम लाभांश की सिफारिश
उन्होंने कहा कि परिणाम से कंपनी के द्वारा पिछले कुछ समय में किए गए रणनीतिक निवेश की सफलता का भी पता चलता है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रति इक्विटी शेयर चार रुपये के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की।

गिरावट पर कारोबार कर रहा शेयर
1,047.65 के स्तर पर खुलने के बाद आज दोपहर 1.09 बजे कंपनी का शेयर 17.20 अंक (1.67 फीसदी) की गिरावट के बाद 1010.50 के स्तर पर था। पिछले कारोबारी दिन यह 1027.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 27.4 खरब रुपये है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें