दुनिया भर में काम करने के लिए बेहतरीन कंपनियों में गूगल पहले स्थान पर है। गूगल को यह शीर्ष स्थान लगातार तीसरे साल मिला है। इस सूची में साफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एसएएस इंस्टीट्यूट दूसरे और मैन्युफैक्चरिंग फर्म डब्ल्यूएल गोर तीसरे स्थान पर है।
वार्षिक ‘वर्ल्ड बेस्ट मल्टीनेशनल वर्कप्लेस लिस्ट’ में दुनिया के शीर्ष 25 कंपनियों को शामिल किया गया है। शीर्ष पांच कंपनियों में डाटा स्टोरेज कंपनी नेटएप और मोबाइल कम्यूनिकेशन प्रदाता कंपनी टेलीफोनिका भी शामिल है।सूची में ईएमसी कॉर्पोरेशन छठे और माइक्रोसॉफ्ट सातवें स्थान पर है।
इस सूची में किसी भी भारतीय कंपनी को स्थान नहीं मिल पाया है। इस सूची को रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म ‘ग्रेट प्लेस फॉर वर्कप्लेस इंस्टीट्यूट’ ने तैयार किया है। टॉप टेन कंपनियों में बीबीवीए आठवें, मोनसेंटो नौवें और अमेरिकन एक्सप्रेस दसवें स्थान पर है।