फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'10 हजार के बिजनेस' वाले ने अंबानी को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
8 सालों से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की जगह बनाए हुए मुकेश अंबानी को दवा कंपनी सन फार्मा के मालिक दिलीप शांघवी ने पछाड़ दिया है। इसकी पुष्टि बुधवार को फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार हुई है।
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स ने भी शांघवी को पहली बार मुकेश अबांनी से ऊपर दिखाया है। रियल टाइम डेटा के अनुसार शांघवी की कुल संपत्ति 21.5 अरब डॉलर है, जो अंबानी की संपत्ति से 1.1 अरब डॉलर अधिक है। इस समय मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।

आपको बता दें कि जहां एक ओर मुकेश अंबानी पिता धीरूभाई अंबानी की दौलत से अमीर बने हैं, वहीं दूसरी ओर दिलीप शांघवी ने अरबपति बनने का यह मुकाम अपने बलबूते पर हासिल किया है। शांघवी ने अपना बिजनेस सिर्फ 5 लोगों के साथ शुरू किया था।
विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक उन्हें फ्लाइट में हैरी पॉटर नॉवेल पढ़ते हुए भी देखा गया है। शांघवी को साउथ इंडियन खाना बहुत अधिक पसंद है। खाने के मामले में मुंबई का मैसूर कैफे और मद्रास कैफे शांघवी की पसंदीदा जगह हैं।
विज्ञापन

10 हजार से शुरू किया था काम

दिलीप शांघवी ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1983 में 10 हजार रुपए की लागत से शुरू की थी। आज इनकी कंपनी भारत की सबसे बड़ी दवा बनाने वाली कंपनी है।

1997 में इन्होंने काराको फार्मा (caraco pharma) का अधिग्रहण किया, जो एक घाटे में चल रही अमेरिकन कंपनी थी। इसके बाद 2007 में उन्होंने तारो (taro) फार्मा कंपनी का भी अधिग्रहण किया था।

शांघवी का जन्म गुजरात एक छोटे से मुहल्ले अमरेली में 1955 में हुआ था। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री प्राप्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें