फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ की रिश्वत देने के मामले में कॉग्निजेंट ने बिठाई जांच

Thu, 09 Feb 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कॉग्निजेंट
विज्ञापन
अमेरिका की बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी कॉग्निजेंट इस बात की जांच कर रही है जिसमें उसके भारतीय ऑपरेशन ने  40 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई है। कंपनी की तरफ से इस बात की घोषणा होने के बाद ही इसके शेयर में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।  
विज्ञापन


कंपनी ने पहले इस अनुचित पेमेंट की राशि 33 करोड़ रुपए के आसपास आंकी थी।

पिछले साल सितंबर में कॉग्निजेंट ने कहा था कि वह भारत में परमिट पाने और बिल्डिंग लाइसेंस लेने में हुए अमेरिकी कानूनों के उल्लंघन की आंतरिक जांच करेगी। आईटी कंपनी यह जांच करेगी कि क्या भारत में उसने अमेरिका के फॉरन करप्ट प्रैक्टिसेज ऐक्ट का उल्लंघन किया है?
विज्ञापन

कंपनी के प्रेसीडेंट ने दिया था इस्तीफा

शुकवार को ही कंसल्टिंग कंपनी ने जानकारी दी थी कि वो मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। कंपनी के मुताबिक उसने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को भी इस बारे में जानकारी दे चुकी है।

इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि कंपनी के प्रेसीडेंट गॉर्डन को बर्न 27 सितंबर को इस्तीफा दे चुके हैं।  

कंपनी कर रही है अपनी तरफ से जांच

कंपनी के सीएफओ कैरेन ने बताया, “यह पड़ताल ठीक ढंग से चल रही है और इसमें काफी कुछ सामने आया है। हमें पता चला है कि भारत में कंपनी का जो सेटअप है उससे जुड़े करीब 60 लाख डॉलर के भुगतान (पेमेंट) के गलत ढंग से होने का संदेह जताया गया है।

बीती तिमाही में यह करीब 10 लाख डॉलर के ऐसे भुगतान की बात सामने आई थी, जो अब बढ़ कर इस स्तर तक पहुंच गया है। इसमें से कंपनी अभी तक करीब 41 लाख डॉलर का करेक्शन (सुधार) कर चुकी है।” 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें