फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cognizant में हैं दो लाख से ज्यादा भारतीय कर्मचारी, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी

Wed, 18 Sep 2019 01:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cognizant
विज्ञापन

दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ( Cognizant ) में कुल 2.9 लाख कर्मचारी काम करते हैं जिसमें से दो लाख से ज्यादा कर्मचारी भारतीय हैं। इसके साथ ही यह देश की दूसरी सबसे बड़ी व्हाइट कॉलर एंप्लॉयर बन गई है। पहले स्थान पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS ) है। टीसीएस में विश्व में चार लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा भारतीय हैं। इंफोसिस के कुल कर्मचारी 2.3 लाख हैं, जिनमें से कम से कम 40,000 कर्मचारी भारतीय नहीं हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी कॉग्निजेंट का मुख्यालय तो न्यू जर्सी में स्थित है, लेकिन इसके सबसे ज्यादा कर्मचारी चेन्नई में हैं। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोचीन में भी इसके काफी कर्मचारी हैं। 

अन्य दिग्गज कंपनियों में काम करते हैं इतने भारतीय

अन्य एमएनसी आईटी कंपनियों में से एक्सेंचर ( Accenture ) में 1.7 लाख भारतीय काम करते हैं, आईबीएम में 1.2 लाख भारतीय काम करते हैं, कैपजेमिनी ( Capgemini ) में 1.08 लाख भारतीय काम करते हैं। वहीं सीएससी और एचपी के विलय से बनी डीएक्ससी में 43,000 भारतीय काम करते हैं। 

चार साल में जुड़े 66,000 कर्मचारी 

साल 2014 से लेकर 2018 तक कॉग्निजेंट से 66,000 नए कर्मचारी जुड़े हैं। वहीं एक्सेंचर के साथ भी लगभग इतने ही कर्मचारी जुड़े हैं। इस साल जनवरी से लेकर जून माह तक कॉग्निजेंट में सात हजार से ज्यादा प्रोफेश्नल थे। 

1994 में हुई थी कंपनी की स्थापना

कॉग्निजेंट टेक्नॉलजी सोल्यूशन्स (कॉग्निजेंट) अमेरिका स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो व्यापार तकनीक और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की खास बात ये है कि  कॉग्निजेंट का नाम फॉर्च्यून 2010 की लगातार आठ वर्षों से सबसे तेजी से बढ़ने वाली 100 कंपनियों की सूची में शामिल है। इतना ही नहीं, कॉग्निजेंट को फॉर्च्यून 1000 और फोर्ब्स ग्लोबल 2000 सूचियों में भी स्थान दिया गया है। कंपनी की स्थापना साल 1994 में की गीई थी। कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें