फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइटडांस: अरबपति सीईओ झांग यिमिंग देंगे इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

Thu, 20 May 2021 04:21 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। मैनेजेरियल स्किल की कमी के कारण उन्होंने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिं - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) झांग यिमिंग अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार को खुद कहा कि कंपनी को चलाने के लिए उनमें मैनेजेरियल स्किल की कमी है। यिमिंग ने कहा कि वह साल के अंत तक लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी पर फोकस करते हुए एक नई भूमिका में सामने आएंगे। यिमिंग का स्थान कंपनी के दूसरे सह-संस्थापक लियांग रूबो लेंगे। रूबो फिलहाल बाइटडांस के एचआर विभाग के हेड हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों के नाम लिखा नोट 
इस संदर्भ में झांग ने कर्मचारियों को लिखे एक नोट में कहा कि, 'मुझमें एक आदर्श मैनेजर की स्किल्स की कमी है। इसलिए इस क्षेत्र में कोई दूसरा चीजों को ज्यादा अच्छे से चला सकता है।' आगे झांग ने बताया कि उन्हें संगठन और बाजार के सिद्धांतों का विश्लेषण करने में अधिक रुचि है। मैं बहुत ज्यादा सोशल नहीं हूं। मामले में बाइटडांस ने कहा कि आगामी छह माह तक झांग और लियांग साथ काम करेंगे ताकि चीजों को आसानी से समझा जा सके। 

पिछले महीने चीन ने लगाया था जुर्माना 
मालूम हो कि चीन ने पिछले महीने ही बाइटडांस सहित अन्य टेक कंपनियों पर मोनोपॉली नियमों के कथित तौर पर उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया था। साथ ही इन कंपनियों के मालिकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में यिमिंग का नाम
अप्रैल में झांग यिमिंग का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जुड़ गया था, जब बाइटडांस की अच्छी तरक्की के बूते वह 60 अरब डॉलर के मालिक बन गए थे। यह मुकाम हासिल करने के बाद यिमिंग टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड के पोनो मा, नोंग्फू के मालिक जोंग शैनशैन और अमेरिका में वॉल्टन कोच परिवार के बराबर पहुंच गए हैं। सिनेप्टिक वैंचर्स से जुड़े मा रुई का कहना है यिमिंग दीर्घकालिक सोच के लिए जाने जाते हैं और वे छोटे झटकों से कभी नहीं घबराते। कुछ जानकारों के मुताबिक बाइटडांस का बाजार मूल्य जल्द ही 400 अरब डॉलर के पार हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें