फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से प्रभावित हो रही उड़ानें, जांच लें फ्लाइट की स्थिति

Sun, 29 Dec 2019 11:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच कई शहर घने कोहरे में घिरे हैं। इसका रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप उड़ान भरने वाले हैं, तो पहले फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए इंडिगो और स्पाइसजेट ने ट्वीट कर यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। 

विज्ञापन

 

ट्वीट में इंडिगो ने कहा है कि गुवाहाटी, रांची, वाराणसी, रायपुर, अगरतला, बागडोगरा, भोपाल और देहरादून में खराब मौसम की वजह से उसकी उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसलिए यात्री फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।  
 

स्पाइसजेट ने भी ट्वीट कर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। स्पाइसजेट ने कहा है कि खराब मौसम की वजह से उसकी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। 

ऐसे जांच सकते हैं फ्लाइट की स्थिति

एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट से आप फ्लाइट की स्थिति जांच सकते हैं। इसके लिए आपको पीएनआर नंबर, फ्लाइट नंबर, ओरिजिन सिटी और डेस्टिनेशन जैसी जानकारी डालने की जरूरत होगा।

  • इंडिगो की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

https://www.goindigo.in/check-flight-status.html

  • स्पाइसडेट की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- 

https://book.spicejet.com/FlightStatus.aspx

  • गो एयर की फ्लाइट की स्थिति चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- 

https://book.spicejet.com/FlightStatus.aspx

  • एयर इंडिया की फ्लाइट की स्थिति यहां से चेक करें - 

http://www.airindia.in/flighttracking.htm

  • विस्तारा की फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

https://www.airvistara.com/trip/

विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह कई दिनों तक एयरलाइन कंपनी गो एयर की उड़ानें रद्द हुई थी। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को कंपनी ने अपनी 21 उड़ानें रद्द की थीं और मंगलवार को 19 उड़ानें रद्द हुई थीं। 

उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

पहले एक यात्री ने ट्वीट किया था कि, 'गो एयर ने मुझे तड़के एक बजकर 43 मिनट पर संदेश भेजा कि चार बजकर 55 मिनट की निर्धारित मेरी उड़ान रद्द कर दी गई है। इसमें उन्होंने कहा कि मुझे 24 घंटे के भीतर संपर्क करेंगे। तो तब तक मुझे क्या करना चाहिए? हेल्पलाइन पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें