फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके स्टोर से पैंट खरीदते थे, उसके संग करेंगे अरबों का बिजनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से करीब 20 साल पहले जो राजन भारती मित्तल किशोर बियानी के पैंटालूंस स्टोर से अपने लिए ट्राउजर्स खरीदा करते थे, अब उनकी कंपनी ने बियानी की कंपनी बिग बाजार के साथ एक बड़ी डील कर ली है।
विज्ञापन


हालांकि, मई 2012 में पेंटालूंस को किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप से बिरला समूह के आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड ने खरीद लिया था।

रिटेल की दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत फ्यूचर समूह और भारती का रिटेल कारोबार मिलकर एक हो जाएगा। दोनों समूहों ने अपने रिटेल कारोबार का आपस में विलय करने की घोषणा की है।

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ऑफ भारती रिटेल लिमिटेड ने दोनों कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है।

सबसे बड़ा रिटेल नेटवर्क

इसके अलावा डील के तहत भारती रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस का भी फ्यूचर रिटेल में विलय किया जाएगा। विलय के लिए स्टॉक डील 750 करोड़ रुपये की हुई और नई कंपनी का कुल कारोबार 15,000 करोड़ रुपये का होगा।

इस तरह से यह देश में सबसे बड़ा रिटेल नेटवर्क होगा। डील के तहत फ्यूचर समूह के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 46-47 फीसदी होगी। भारती समूह का एक सदस्य उनके बोर्ड में प्रतिनिधि के तौर पर रहेगा।

फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने कहा कि उन्होंने 2021 तक 4,000 छोटे फार्मेट वाले स्टोर खोलने की योजना बनाई है। भारती ग्रुप का ईजीडे स्टोर और फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार स्टोर चलता रहेगा।
विज्ञापन

बढ़ जाएगी आउटलेट की संख्या

नए स्टोर के बारे में पूछे जाने पर बियानी ने कहा कि उत्तर भारत में सभी नए छोटे फार्मेट स्टोर ईजीडे ब्रांड के तहत खोले जाएंगे। वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत में स्टोर नीलगिरी और केबी ब्रांड के तहत खोले जाएंगे।

दोनों कंपनियों के रिटेल चेन कारोबार को एक कंपनी के तहत लाया जाएगा। इस कंपनी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट भी कराया जाएगा। इस सौदे के बाद फ्यूचर रिटेल के 243 शहरों में 570 से अधिक आउटलेट हो जाएंगे।

इससे पहले रविवार को आदित्य बिड़ला समूह ने अपने रिटेल कारोबार को रीस्ट्रक्चर किया था। इसके तहत चार रिटेल कंपनियों का विलय किया गया।

किशोर बियानी ने विलय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारती रिटेल के नेटवर्क और ताकत से फ्यूचर रिटेल को मजबूती मिलेगी। इससे हम लाखों ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे और हमारे सप्लाई पाटनर्स को नए अवसर उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें