फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती टेलीकॉम ने बेची एयरटेल की 2.75 फीसदी हिस्सेदारी, पूरी तरह कर्ज मुक्त होगी कंपनी

Wed, 27 May 2020 12:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • भारती टेलीकॉम ने एयरटेल की 2.75 फीसदी हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को बेच दी है।
  • बिक्री के साथ ही भारती एयरटेल पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी
  • भारती समूह और सिंगटेल के पास भारती एयरटेल में 56.23 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
airtel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती टेलीकॉम ने 8,433 करोड़ रुपये में एयरटेल में 2.75 फीसदी हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को बेची है। इस संदर्भ में कंपनी ने कहा कि इस बिक्री का पूरा इस्तेमाल भारती टेलीकॉम की कर्ज अदायगी के लिए किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारती समूह और सिंगटेल की इतनी रहेगी हिस्सेदारी
इसके अतिरिक्त कंपनी ने कहा कि इससे पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस सौदे के बाद भारती समूह और सिंगटेल के पास भारती एयरटेल में 56.23 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी। 

सभी श्रेणियों के निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी 
भारती एयरटेल ने एयरटेल के शेयरों का नियोजन पूरा होने की घोषणा करते हुए कहा कि इस निर्गम को कई गुना अभिदान मिला और सभी श्रेणियों के निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, जिसमें भारत, एशिया, यूरोप और अमेरिका के निवेशक शामिल हैं। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, 'भारती एयरटेल लिमिटेड की प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम लिमिटेड ने द्वितीयक बाजार में बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए संस्थागत निवेशकों को भारती एयरटेल की 2.75 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।' भारती टेलीकॉम ने इस बिक्री के जरिए 8,433 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। 

क्रेडिट प्रोफाइल में भी होगा सुधार 
कंपनी ने कहा कि हिस्सेदारी बिक्री में कई मौजूदा और नए शेयरधारकों ने हिस्सा लिया, जिसमें वैश्विक म्यूचुअल फंड, सॉवरेन वेल्थ फंड्स, मल्टी स्ट्रैटेजी फंड्स और घरेलू संस्थागत निवेशक शामिल हैं। इस बिक्री के साथ ही भारती एयरटेल पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी, जिससे कंपनी के क्रेडिट प्रोफाइल में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें