फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी अंतिम वार्षिक आमसभा में बोले अजीम प्रेमजी, और बेहतर होगा विप्रो का भविष्य

Wed, 17 Jul 2019 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजीम प्रेमजी
विज्ञापन

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के संस्थापक और फिलहाल एग्जिक्यूटिव चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजीम प्रेमजी की मंगलवार को आखिरी एजीएम थी। 

और बेहतर होगा विप्रो का भविष्य

इस दौरान प्रेमजी ने विप्रो के भविष्य पर कहा कि कंपनी की स्ट्रैटेजी को सफल बनाने के लिए हम प्रमुख रूप से चार क्षेत्रों- डिजिटल, क्लाउड, इंजीनियरिंग सर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी मूल्यों पर टिके रहकर नई ऊंचाइयां छूएगी और भरोसा जताया कि विप्रो का भविष्य और भी बेहतर होगा।

30 जुलाई को रिटायर होंगे प्रेमजी 

बता दें कि पिछले महीने ही अजीम प्रेमजी ने रिटायरमेंट का एलान किया था। प्रेमजी ने कहा था कि वो 30 जुलाई को रिटायर होंगे। कंपनी ने अजीम के बेटे रिशद प्रेमजी को अगले पांच सालों के लिए पूर्णकालिक निदेशक और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पर नियुक्त कर दिया है। रिशद अब विप्रो समूह की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति 31 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी। 

विप्रो को आगे ले जाएंगे रिशद - अजीम प्रेमजी

इसके साथ ही अजीम प्रेमजी ने एजीएम में शेयरधारकों से कहा कि रिशद नई सोच, व्यापक अनुभव और क्षमताओं के जरिए विप्रो को आगे ले जाएंगे। रिशद 2007 से लीडरशिप टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं इसलिए उन्हें कंपनी के बारे में अच्छी समझ है। 

510 करोड़ की है नेटवर्थ

फोर्ब्स की सूची के अनुसार नेटवर्थ के मामले में प्रेमजी का स्थान विश्व में 38वें स्थान पर है। उनकी कुल नेटवर्थ 510 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2018 में वो भारत में दूसरे नंबर पर अरबपति थे। पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। 

सैलरी पैकेज में 95 फीसदी की वृद्धि

वित्त वर्ष 2018-19 में अजीम प्रेमजी के सैलरी पैकेज में 95 फीसदी की वृद्धि हुई थी। प्रेमजी ने 262,054 डॉलर यानी करीब 1.81 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर लिए हैं। विप्रो ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी था। 

यह था अजीम प्रेमजी का सैलरी ब्रेक-अप

फाइलिंग के अनुसार, अजीम प्रेमजी को 2018-19 में करीब 43 लाख रुपये सैलरी और अलाउंस के रूप में मिले। 91 लाख प्रेमजी का वेरिएबल पे था, 38 लाख अन्य मद और करीब नौ लाख रुपये लॉन्ग टर्म कॉम्पेंसेशन मिला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें