फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते 21 अगस्त तक टली जेट एयरवेज की दिवाला समाधान प्रक्रिया की समयसीमा

Sat, 23 May 2020 04:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज की दिवाला समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा को कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते 21 अगस्त 2020 तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


मार्च 2019 से बंद है परिचालन 
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ठप खड़ी एयरलाइन के लिए नए सिरे से बोलियां मांगी गई हैं। पूर्ण विमानन सेवा कंपनी जेट एयरवेज का परिचालन मार्च 2019 से बंद है। 

13 जून तय की गई थी समयसीमा 
अभी एयरलाइन कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत है। इसे पूरा करने की समयसीमा 13 जून तय की गई थी। शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा गया है कि सीआईआरपी की समयसीमा की गणना में लॉकडाउन की अवधि 24 मार्च से 31 मई तक के 69 दिनों को शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसलिए बढ़ाई गई समयसीमा 
कोरोना वायरस महामारी पर काबू के लिए 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की गई थी। अब तक इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। अब यह 31 मई तक है। शेयर बाजारों को शुक्रवार को भेजी सूचना में कहा गया है कि इससे जेट एयरवेज की सीआईआरपी पूरी होने की समयसीमा अब 21 अगस्त 2020 हो गई है। 

इसमें कहा गया है कि एयरलाइन का पंजीकृत कार्यालय मुंबई में है, जहां लॉकडाउन 24 मार्च से लागू है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने मार्च में कहा था कि केंद्र और राज्य सरकारों की बंद की अवधि को सीआईआरपी की गणना से अलग रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें