फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः सुस्ती के बीच बजाज ऑटो के मुनाफे में 21.7 फीसदी का इजाफा

विज्ञापन
Bajaj Auto Dealer - फोटो : Justdial
विज्ञापन

देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो का मुनाफा सुस्ती के बीच दूसरी तिमाही में 21.7 फीसदी बढ़ गया। हालांकि कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1402.4 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल के आधार पर कंपनी का पिछले साल की दूसरी तिमाही में 1152.5 करोड़ रुपये का मुनाफा था। 

4.1 फीसदी घटी आय

कंपनी की आय में 4.1 फीसदी की कमी देखने को मिली है। कंपनी की आय इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7707.3 करोड़ रुपये रह गई है। पिछले साल कंपनी की आय 8036.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिट 1,414.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,278 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एबिट मार्जिन  17.6 फीसदी से घटकर 16.6 फीसदी पर रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय 310.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 393.4 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें